विज्ञान (Science) एवं  रसायन : परिभाषा एवं शाखाएं -1 happy life

विज्ञान
विज्ञान Chemistry lab

विज्ञान (Science) एवं  रसायन : परिभाषा एवं शाखाएं   

विज्ञान (science) शब्द  की उत्पत्ति लैटिन के ‘scientia’ शब्द से हुई है , जिसका अर्थ होता है ‘ज्ञान’ “Knowledge” | अतः किसी तथ्य का क्रमबध्द ,सुसंगठित एवं व्यवस्थित ज्ञान , विज्ञान कहलाता है |

विज्ञान (science) की प्रमुख शाखाएं

विज्ञान को निम्नलिखित शाखाओं में विभाजित किया गया है

  1. जीव विज्ञान
  2. भौतिक विज्ञान
  3. ख़गोल विज्ञान
  4. भूगर्भ  विज्ञान
  5.  रसायन विज्ञान

जीव विज्ञान (Science> Biology):-

जीव विज्ञान ,विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत जन्तुओ एवं वनस्पति का अधययन किया जाता है ,जीव विज्ञान कहलाती है |

जीव विज्ञान को पुनः दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है

  1. जन्तु विज्ञान
    1. वनस्पति विज्ञान

जन्तु विज्ञान (Zoology) :-

जन्तु विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत जन्तुओ अर्थात् मनुष्य एवं पशुओ का अधययन किया जाता है ,उसे जन्तु विज्ञान कहते है |

वनस्पति विज्ञान (Botany):-

 वनस्पति विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत वनस्पति अर्थात पेड़ पोधों का अधययन किया जाता है ,उसे वनस्पति विज्ञान कहते है |

    भौतिक विज्ञान (Science>Physics):-

 विज्ञान की वह शाखा ,जिसके अंतर्गत ऊर्जा के विभिन्न रूपों, पदार्थ पर ऊर्जा के प्रभाव तथा पदार्थ और ऊर्जा के सम्बन्ध का अधययन किया जाता है , भौतिक विज्ञान कहलाती है |

ख़गोल विज्ञान (Science>Astronomy):-

विज्ञान की इस शाखा के अंतर्गत नक्षत्रों का अध्ययन  किया जाता है |

भूगर्भ विज्ञान (Science>Geology) :-

पृथ्वी,पर्वत ,चट्टान ,नदी आदि की संरचना का अध्ययन करने वाली विज्ञान की शाखा भूगर्भ विज्ञान कहलाती है |

रसायन विज्ञान (Science>Chemistry):-

Chemistry शब्द की उत्पत्ति मिस्र के प्राचीन नाम ‘कैमि शब्द से हुई थी  

“किसी द्रव की संरचना ,सघटन ,गुणधर्मो को बनाने की विधियों व् उन पर विभिन्न ऊर्जाओं (ऊष्मा ,प्रकाश इत्यादि ) के प्रभाव का अध्ययन करने वाली  विज्ञान की शाखा रसायन विज्ञान कहलाती है |”रसायन विज्ञान का ज्ञान ,सर्वप्रथम मिस्र -अरब देशों में हुआ | लेवोशिए को ‘आधुनिक विज्ञान का जन्मदाता ‘ काहा जाता है |

रसायन विज्ञान की शाखाएँ

रसायन विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ निम्नलिखित हैं

अकार्बनिक  रसायन :-

इसके अंतर्गत अकार्बनिक तत्व ,उनकी प्रकृति एव उनसे बनने वाले यौगिकों का अध्ययन किया जता है |

रसायन विज्ञान की इस शाखा के अंतर्गत कार्बन के जेल संरचना वाले यौगिकों (कर्बोनेटो,बाइकर्बोनेटो , ऑक्साइडो ,तथा सल्फाइडो को छोड़कर ) जैसे हाइड्रोकार्बन , प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट  आदि की संरचना ,गुणधर्मो ,बनाने की विधियों व उपयोगिता का अध्ययन किया जाता है |

  कार्बनिक  रसायन:-

NOTE POINT

पृथ्वी पर पाए जाने वाले तत्वों में कार्बन का 17 है ,जबकि इसके यौगिकों की संख्या प्रकृति में हाइड्रोजन के यौगिक के बाद सर्वाधिक है |

भौतिक रसायन:-

रसायनिक अभिक्रियाओं के नियमों व विशेष परिस्थितियों का अध्ययन रसायन विज्ञान की इस शाखा के अंतर्गत किया जाता है

रसायन विज्ञान की उपशाखाएँ

उपरोक्त शाखाओं के अतिरिक्त रसायन विज्ञान की निम्नलिखित उपशाखाएँ भी हैं

सामान्य रसायन:-

इस शाखा के अंतर्गत रसायन विज्ञान की सभी प्रमुख शाखाओं से सम्बन्धित अध्ययन किया जाता है |

विश्लेषित रसायन :-

विश्लेषण द्वारा पदार्थो की पहचान तथा उनकी मात्राओं (संघटन ,  आयतन, एवं द्रव्यमान ) का अध्ययन रसायन विज्ञान की इस शाखा के अंतर्गत किया जाता है |

जैव विज्ञान :-

इस शाखा के अंतर्गत सजीवों में होने वाली विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाओं जैसे – श्वसन,पाचन आदि का अध्ययन किया जाता है | 

औधोगिक रसायन :-

काँच ,सीमेंट ,प्लास्टिक ,पेंट ,वार्निश आदि   औधोगिक पदार्थों की विधियों ,गुणधर्मों व उपयोगिता का अध्ययन रसायन विज्ञान की इस उपशाखा के अंतर्गत किया जाता है |

  युध्द रसायन :-

 नाभिकीय रसायन:-

नाभिक के संघटन ,नाभिकीय अभिक्रियाओं तथा उनमे निर्मुक्त ऊर्जा की मात्रा का अध्ययन रसायन विज्ञान की इस शाखा के अंतर्गत किया जाता है |

युध्द में प्रयुक्त विस्फोटकों तथा विषैली गैसों का निर्माण एवं उनके गुणों का अध्ययन रसायन विज्ञान की  इस शाखा के अंतर्गत किया जाता है |

कृषि रसायन :-

यह रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत कृषि के प्रयुक्त किये जाने वाले विभिन्न रासायनिक  जैसे – खाद्य आदि की संरचना ,बनाने की विधियों तथा रासायनिक

अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है |

औषधीय रसायन :-

औषधियों के रासायनिक संघटन ,उनमें उपस्थित पदार्थों की  संरचना ,उनके निर्माण की विधियों तथा रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन रसायन विज्ञान की इस शाखा के अंतर्गत किया जाता है |

उपरोक्त के अतिरिक्त अपराध रसायन भू रसायन ,खनिज रसायन ,अन्तरिक्ष रसायन आदि रसायन विज्ञान की अन्य उप्शाकाएं हैं |

रसायन विज्ञान का महत्त्व (Importance of Chemistry)

रसायन विज्ञान एक यथार्थ प्रयोगशाला विज्ञान है | रासायनिक प्रयोगशाला के उपकरण सामान्यतः मापतौल से सम्बध्द होते हैं जैसे ‘मात्रा ‘को मापने के लिए तराजू ,आयतन को मने के लिए ब्यूरेट तथा पिपेट ,रंग की तीव्रता को मापने के लिए कैलोरीमीटर तथा तापमान परिवर्तन की माप के लिए थर्मामीटर आदि

इलेक्ट्रॉनिक्स तथा कंप्यूटर तकनीकी के विकास के ऐसे वैज्ञानिक उपकरणों का विकास हुआ है जो पदर्थो की मात्रा ,संरचना तथा रासायनिक गुणों का बिल्कुल सूक्ष्म एवं सही मापन करते है |

मानव जीवन को सरल, सुखमय व सम्रध्द  बनाने में रसायन विज्ञान का सर्वाधिक योगदान है|

हमारे दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान (Importance of Chemistry in daily life) के निम्नलिखित उपयोग है

  • खाद्य पदार्थ जैसे – आचार शराब जैली कस्टर्ड पाउडर  आदि रसायन विज्ञान की देन है |  
  • फसल की पैदावार बढाने के  लिए कृत्रिम उर्वरक जैसे यूरिया , सुपरफास्फेट ऑफ लाइम आदि रसायन विज्ञान की देन है|
  • डी. डी. टी. ,बेंजीन हेक्सक्लोराइड (बी . एच . सी ) आदि रासायनिक पदार्थ पोधों को कीटाणुओं व रोगों से बचाते हैं |
  • प्रदूषित जल को पीने योग्य बनाने के लिए रासायनिक यौगिकों ( जैसे -क्लोरीन आदि ) का प्रयोग किया जाता है
  • अनेक प्रभावशाली औषधियाँ जैसे प्रतिजैविक  औषधियाँ ( जैसे -पेनिसिलिन , स्प्टोमाइसीन आदि ) , सल्फा ड्रग्स  ( जैसे –  सल्फाडाइजीन ,सल्फाथायोजोल आदि ) ,जर्मनाशी  ( जैसे – क्लोरोबेंजीन ,डेटोल ,डी .डी .टी. आदि ) ,निश्चेतक  ( जैसे – क्लोरोफोर्म  ईथर आदि ) रसायन विज्ञान की देन है |
  • प्लास्टिक ,काँच ,सौन्दर्य  प्रसाधन ,ईधन ,कागज , पेन्सिल ,स्याही आदि रसायन विज्ञान की देन हैं | परमाणु बम ,हाइड्रोजन बम आदि बनाने में रासायनिक पदार्थ उपयोग में लाये जाते हैं |
  • अंतरिक्षयान बनाने की आवश्यक सामग्री ,चलने का ईधन (रोकेट प्रोपिलेंट ) , अन्तरिक्ष यात्रियों के वस्त्र ,भोजन आदि पदार्थो को विभिन्न रसायनों से बनाया जाता है |
  • महत्त्वपूर्ण तथ्य
  • रसायन विज्ञान की ऐतिहासिक प्रष्ठभूमि अलकेमि के प्राचीन अध्ययन पर आधारित है |
  • रसायन विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा है , जो हमारे भोजन ,पानी ,वायु ,सभी मूलभूत आवश्यकताओं में विधमान है |
  • मानव शरीर में अधिकांश भाग जल होता है जो लगभग 65% से 90% तक होता है | इस तथ्य से रसायन विज्ञान क महत्त्व का आकलन किया जा सकता है |
  •   चेचक के टिके का अविष्कार एडवर्ड जेनर ने किया था |

विज्ञान से सम्बंधित प्रश्नोतरी हल करने या अभ्यास करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर click करें –

Science Quiz
https://yorhelp.in/science-mcq-questions-with-answers-in-hindi-for-uppsc-ro-aro-up-police-other-exam/

सामाजिक मुद्दों पर निबंध और समसामयिक जानकारी के लिए एक बार जरुर visit करें – https://socialissue.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *