Class 12 chemistry : Fuel (ईधन) Most Important Topic For Science Students and Competitive Exams

Class 12 chemistry : Fuel

Let’s have a visit on this page to learn more about Class 12 chemistry : Fuel in hindi

Class 12 chemistry : Fuel

• उष्मीय ऊर्जा के स्रोत जो घरों तथा उद्योगों में उपयोग किये जाते हैं ईधन कहलाते हैं | जैसे – लकड़ी , चारकोल , पेट्रोल , कैरोसीन LPG , कोल गैस इत्यादि |

ठोस ईधन (Solid Fuel) : कोल , कोक , लकड़ी . उपले आदि ठोस ईधन कहलाते हैं |

• द्रव ईधन (Liquid Fuel) : पेट्रोल , कैरोसीन , डीजल आदि द्रव ईधन कहलाते हैं |

गैसीय ईधन (Gaseous Fuel) : LPG , CNG , बायोगैस , कोल गैस , प्रोडयूसर गैस , हाइड्रोजन गैस , आयल गैस आदि गैसीय ईधन कहलाते हैं |

• जीवाश्म ईधन (Biomass Fuel) : सजीवों के अवशेषों से निर्मित ईधन जीवाश्म ईधन कहलाते हैं |
जैसे – कोयला , पेट्रोलियम आदि |

पेट्रोलियम (Petroleum): यह गहरे रंग का तैलीय द्रव है जो अनेक हाइड्रोकार्बन तथा सल्फर का मिश्रण है | इसे काला सोना , अशोधित तेल या चट्टान का तेल भी कहा जाता है |

Class 12 chemistry : Fuel कोल गैस (Coal Gas) : इसमें 55% हाइड्रोजन , 30% मेथेन , 4% कार्बन मोनोक्साइड , 3% असंतृप्त हाइड्रोकार्बन व 8% अवाष्पशील अशुध्दियाँ हैं |
• जल गैस या भाप अंगार गैस (Water Gas ): यह CO और H2 का मिश्रण है जिसमें N2 तथा जल वाष्प अशुध्दि के रूप में होते हैं |

• जल गैस को रक्त तप्त कोक पर भाप प्रवाहित करके प्राप्त किया जाता है |

• Class 12 chemistry : Fuel प्रोडयूसर गैस (Producer Gas) : यह N2 व CO का 2:1 के अनुपात का मिश्रण है जिसे गर्म वायु से रक्त तप्त गैस पर प्रवाहित करके प्राप्त किया जाता है | इसका उपयोग काँच निर्माण में किया जाता है |

तेल गैस : यह मेथेन , एथिलीन , एसीटिलीन आदि का मिश्रण है तथा इसका उपयोग प्रयोगशाला में उपस्थित बर्नरों में किया जाता है |

• Class 12 chemistry : Fuel प्राकृतिक गैस (Natural Gas) : यह 83% मेथेन और 16% इथेन का मिश्रण है |

द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) : यह ब्यूटेन , आइसो ब्यूटेन तथा प्रोपेन का मिश्रण है | जो रंगहीन व गन्धहीन होता है |

• LPG के रिसाव का पता लगाने के लिए इसमें एथिल मरकेप्टन या थायोएथेनाल मिलाया जाता है जो प्रबल दुर्गन्ध वाले पदार्थ हैं |

• LPG का उपयोग घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है |

• Class 12 chemistry : Fuel Biogas बायोगैस या गोबर गैस : इसके प्रमुख घटक मेथेन (55 -75%) CO2 (25 -50%) और कुछ मात्रा में (H2 , N2 ,H2SO4) होते हैं | बायोगैस का उपयोग घरेलू कार्यों में किया जाता है |

• संपीडित गैस : यह मुख्यतः मेथेन और कम मात्रा में एथेन के मिश्रण से बनी होती है | इसका उपयोग वाहनों में किया जाता है क्योंकि यह डीजल की तुलना में कम प्रदूषक ( जैसे – कार्बन मोनोक्साइड , नाइट्रोजन ऑक्साइड ) उत्पन्न करती है |

•Class 12 chemistry : Fuel Petrol पेट्रोल : यह हाइड्रोकार्बन का एक अति वाष्पशील व ज्वलनशील मिश्रण है जिसके मुख्य अवयव हेक्सेन , हेप्टेन और ओक्टेन है | पेट्रोल का उपयोग विलायक और ईधन के रूप में किया जाता है |

• पेट्रोल की गुणवत्ता आक्टेन संख्या द्वारा मापी जाती है |

• डीजल : डीजल की गुणवत्ता सीटेन संख्या में मापी जाती है |

•Class 12 chemistry : Fuel Diesel डीजल , कोयला और मिटटी के तेल में कार्बन की प्रतिशत मात्रा अधिक होती है तथा ये जलने पर कार्बन डाईऑक्साइड बनाते हैं |

• ग्रीन डीजल : यह एक सर्वोत्तम डीजल है जो दहन होने पर बहुत कम प्रदूषक उत्पन्न करता है |

• अल्ट्रा लो – सल्फर डीजल : यह डीजल का शुध्दतम रूप है तथा निम्न सल्फर होने के कारण सबसे कम प्रदूषक उत्पन्न करता है |

• डायनामाईट : इसका आविष्कार अल्फ्रेंड नोबले ने सन 1867 ई० में किया | यह नाइट्रोग्लिसरीन को किसी शोषक ( जैसे – लकड़ी का चूरा ) में अवशोषित करके बनाया जाता है |

• ट्राईनाइट्रोटाल्विन (TNT) : यह टाल्विन के साथ सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल एवं सान्द्र नाइट्रिक अम्ल की अभिक्रिया से बनाया जाता है |

• ट्राईनाइट्रो फिनाल (TNP) : इसे फिनाल एवं सान्द्र नाइट्रिक अम्ल की क्रिया से बनाया जाता है और इसे पिकरिक अम्ल भी कहते हैं |

• ट्राईनाइट्रोग्लिसरीन (TNG) : TNG सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल व सान्द्र नाइट्रिक अम्ल की ग्लिसरीन के साथ क्रिया करके बनाया जाता है | TNG एक रंगहीन तेलीय द्रव है तथ्स डायनामाईट बनाने में उपयोग किया जाता है |

• आर० डी० एक्स (RDX) ; रिसर्च एण्ड डवलपमेंट एक्सप्लो – सिव (RDX) जर्मन वैज्ञानिक हेनिंग के द्वारा 1999 में बनाया गया | RDX का रासायनिक नाम साइक्लो -ट्राईनाइट्रोमिथाइलीन – ट्राईनाइट्रोमाईन है |

• RDX में पाली – ब्युटिनक एक्रिलिक एसिड के जैसे – प्लास्टिक पदार्थ की थोड़ी मरता मिश्रित क्र प्लास्टिक पर बहुधा विस्फोटक उपयोग आतंकी करते रहते हैं |

• गन पाउडर या बारूद : यह सर्वप्रथम रोजर बैकल ने बनाया तथा हेस बनाने में पोटेशियम नाइट्रेट का उपयोग किया जाता है |

• सीमेन्ट : यह कैल्सियम सिलिकेट और ऐलुमिनेट का मिश्रण है | जब चूने के पत्थर और चिकनी मिटटी की तीव्रता से गर्म किया जाता है , तब यह अभिक्रिया सीमेन्ट क्लिंकर बनाती है | इस क्लिंकर में जिप्सम मिलाकर सीमेन्ट तैयार किया जाता है |

• जिप्सम मिलाने पर सीमेन्ट जमने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है जिससे यह द्रढ़ता के साथ कठोर हो जाता है |

• जोसेफ एस्पिइन ने सन 1824 में सीमेन्ट का निर्माण किया | इसे पोर्टलैंड सीमेन्ट भी कहते हैं |

• मृदा में मिलाये जाने वाले रासायनिक पदार्थ जो पोधों के पोषक तत्व होते है , उर्वरक कहलाते हैं | यह निम्न प्रकार के होते हैं |

• नाइट्रोजन के उर्वरक : इनका मुख्य तत्व नाइट्रोजन है जैसे |

• कैल्सिम नाइट्रेट : इसे नार्वेजिनयम साल्टमीटर के नाम से भी जाना जाता है तथा यह घुलनशील उर्वरक के रूप में उपयोग किया जाता है |

• अमोनिया सल्फेट [(NH4)2SO4] : इसमें अमोनिया की मात्रा 25 प्रतिशत होती है |

• यूरिया (NH2CONH2) : इसमें नाइट्रोजन की मात्रा 46%होती है तथा यह मिट्टी के PH को प्रभावित नहीं करता है |

• कैल्सियम अमोनिया नाइट्रेट : इसमें नाइट्रोजन की मात्रा 20% होती है जो सीधे ही पोधों के द्वारा अवशोषित कर ली जाती है |

• फास्फोरस के उर्वरक : सुपर फास्फेट ऑफ लाइम , ट्रिपल सुपर फास्फेट तथा फास्फेटिक धातुमल , फास्फोरस के उर्वरक होते है |

• पोटाश के उर्वरक : पोटैशियम क्लोराइड , पोटैशियम नाइट्रेट तथा पोटैशियम सल्फेट , पोटाश के प्रमुख उर्वरक हैं |

• उत्प्रेरण : वे पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया के वेग को परिवर्तित कर देते हैं परन्तु स्वयं क्रिया में भाग नहीं लेते हैं उत्प्रेरण कहलाते है तथा इस प्रक्रिया को उत्प्रेरण कहते हैं | उत्प्रेरण की खोज बर्जीलियेस ने की थी |

Click here to Learn about Computer for CCC : Open office Linux 30 MCQs in hindi or English

Visit https://yorhelp.shop to buy life motivational e-Books

Read more: Class 12 chemistry : Fuel (ईधन) Most Important Topic For Science Students and Competitive Exams

One thought on “Class 12 chemistry : Fuel (ईधन) Most Important Topic For Science Students and Competitive Exams

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *